फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youths who went to take bath in Ganga were beaten up, case registered

Haridwar News: गंगा स्नान करने गए युवकों से मारपीट की, मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youths who went to take bath in Ganga were beaten up, case registered
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गंगा स्नान करने गए युवकों से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुमित त्यागी पुत्र सुशील त्यागी निवासी राजा गार्डन कनखल ने शिकायत देकर बताया कि अपने दोस्त सागर, जौनी, अभिषेक, आशीष, शिवम, शुभम के साथ के साथ सतनाम साक्षी घाट पर शुक्रवार को गंगा में स्नान करने गया था। इसी बीच चार व्यक्तियों ने आकर उसके दोस्त आशीष कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर सुनकर वह गंगा से बाहर आया और बीच बचाव किया। आरोप है कि चारों व्यक्तियों के साथ 10-12 और युवक आ गए। सभी ने बेल्टों से आशीष को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उनसे बचने के लिए वह गंगा में कूद गया और रेलिंग पर बैठ गया। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आरोप है कि एक युवक ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर लोगों की भीड़ एकत्र होने पर सभी भाग निकले। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed