{"_id":"575efacb4f1c1b922111b717","slug":"youth-from-10-countries-arrived-desnvivi","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 देशों के युवा पहुंचे देसंविवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 देशों के युवा पहुंचे देसंविवि
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) केंद्र सरकार एवं देवसंस्कृति विवि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कल्चरल हेरीडेज कैंप के तहत 10 देशों के 36 विद्यार्थी भारतीय संस्कृति को जानने देसंविवि पहुंचे।
विज्ञापन
इस दल में यमन, नामीबिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, कंबोडिया, मंगोलिया, साउथ कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश, मारिशस के 36 युवक-युवतियां शामिल हैं। अपने दस दिवसीय भारत भ्रमण के दौरान यह दल पांच दिन तक देवभूमि उत्तराखंड में रहेगा और देसंविवि, शांतिकुंज, हरिद्वार सहित देवभूमि में भारतीय संस्कृति का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन
गंगा दशहरा और गायत्री जयंती से पहले हरिद्वार पहुंची टीम ने गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या और संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर डा. पंड्या ने कहा कि इस समय संपूर्ण देवभूमि गंगा दशहरा का पर्व उत्साह के साथ मना रहा है। हरिद्वार भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा को गायत्री परिवार श्रीराम शर्मा आचार्यश्री की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाता है।
विज्ञापन