फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth Attacked for Opposing Removal of Buffalo; Case Filed Against 40 Individuals

Haridwar News: भैंस ले जाने का विरोध पर युवक पर हमला, 40 पर रिपोर्ट

Fri, 15 May 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Youth Attacked for Opposing Removal of Buffalo; Case Filed Against 40 Individuals
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भैंस चरा रहे एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार नामजद समेत 30 से 40 लोगों पर भैंस जबरन ले जाने की कोशिश, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शराफत पुत्र मुस्तफा निवासी सेक्टर-1 बीएचईएल रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पशुपालन का कार्य करता है। 14 मई को वह अपने दो साथियों के साथ सेक्टर-1 स्थित जंगल किनारे भैंस चरा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान फरमान, विशाल, सोनू और सैताब निवासी पांवधोई मोहल्ला, ज्वालापुर अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचे। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। सभी जबरन उसकी भैंस ले जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार करने का प्रयास किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू उसकी दाहिनी आंख के पास लग गया। हमले में उसका एक दांत भी टूट गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। रानीपुर पुलिस ने चार नामजद समेत 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed