{"_id":"68fa2312ff849a17fc01489f","slug":"youth-arrested-for-sexually-assaulting-teenager-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-139849-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोरी से यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोरी से यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
लालढांग। श्यामपुर पुलिस ने किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को थाना श्यामपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर में 17 वर्षीय पुत्री का युवक ने यौन शोषण किया। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।