फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth arrested for raping teenage girl, sent to jail

Haridwar News: किशोरी से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for raping teenage girl, sent to jail
पथरी। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि अभिषेक कुमार निवासी रानीमाजरा उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उससे धमकाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिय। कुछ घंटों बाद ही आरोपी युवक को धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---------------------
पंचायत की भूमि पर अवैध खनन रोकने की मांग
पथरी। चांदपुर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर कुछ लोगों पर ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध रूप से खनन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्र में अवगत कराया है कि कुछ लोग ग्राम पंचायत की भूमि में अवैध रूप से खनन करते हैं और भैंसा बुग्गी से खनन सामग्री स्टोन क्रेशर में बेचते हैं। अवैध खनन से ग्राम पंचायत की भूमि में गहरे गड्ढे हो गए है। यह गड्ढे बरसात के दिनों में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते है।
विज्ञापन

--------------------
हुड़दंग मचाने पर पांच का शांतिभंग में चालान

श्यामपुर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात हुड़दंग मचा रहे पांच युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सुमित, अंकेशपाल, रोहन, वंश चौधरी, सागर निवासीगण श्यामपुर कांगड़ी सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे थे। पांचों को गिरफ्तार करने के बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed