फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young man assaulted, kidney had to be removed

युवक के साथ मारपीट, निकालनी पड़ी किड़नी

Sun, 02 Jan 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Young man assaulted, kidney had to be removed
दोस्त के साथ घूमने गए युवक के साथ ओम पुल घाट पर खड़े कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक भागीरथी निवासी औद्योगिक क्षेत्र लोधा मंडी ने शिकायत देते हुए बताया कि 20 दिसंबर की शाम उसका बेटा आकाश अपने दोस्त ऋषभ के साथ घूमने के लिए ओम पुल घाट पर गया था। भागीरथी का आरोप है कि वहां पर पहले से ही मौजूद छह से सात लड़कों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के लिए घाट के पास ही मादक पदार्थ बेचने वाली एक युवती ने युवकों को उकसाया था। भागीरथी ने बताया कि आकाश को मारपीट में गंभीर चोट आई। उनके बेटे का उपचार भूमानंद अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। डॉक्टरों को आकाश की एक किडनी भी निकालनी पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी भी दे दी थी। कोतवाल राकेंद्र कठैत का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed