फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yet afraid of wages owed five million

पांच करोड़ बकाया फिर भी वेतन के लाले

Fri, 04 Nov 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 04 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

नगर निगम का भवन कर और दुकानों के किरायेदारों पर करीब पांच करोड़ रुपये बकाया है। इसके बावजूद कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़े हुए हैं। संविदा कर्मचारियों का आठ महीने का वेतन शेष है और उन्हें दिवाली पर वेतन के बदले 1100 रुपये बोनस देकर टरकाया गया है।

लेखा विभाग की ओर से तैयार लेखा रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2014-15 का गृहकर लगभग 2 करोड़ 51 लाख रुपये और 2 करोड़ 27 लाख रुपये दुकानों के किराये का बकाया था। जिसकी वसूली का कोई प्रयास ही नहीं किया गया है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार बकायादार शहर के बड़े रसूखदार लोग हैं, जिनसे बकाया की वसूली के बजाए अधिकारी व कर्मचारी रसूखदारी निभा रहे हैं। उनका मानना है कि पुरानी वसूली की जवाबदेही तय नहीं होने तक स्थिति बदलने की उम्मीद नहीं है। अधिकत्तर कर्मचारी लोकल होने से भी राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


कार्यक्षेत्र बदले और वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया
नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने माह अक्तूबर तक गृहकर,  विविध मांग एवं विज्ञापन पट्ट से आय की समीक्षा बैठक की। राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने कर एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के पेच कसने के साथ ही  उनके कार्य क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से फेर बदल कर दिया। इसके साथ ही वसूली के लिए दैनिक, साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। बकाये की वसूली नहीं होने और बकाया नहीं देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर भी उन्होंने संबंधित की क्लास ली। उन्होंने बताया कि सुनीता सक्सेना को ज्वालापुर क्षेत्र का गृहकर, व्यावसायिक कर का प्रभारी, राहुल कैंथोला को हरिद्वार क्षेत्र और रमेश सिंह रावत को कनखल एवं मध्य हरिद्वार क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष कार्याधिकारी करेंगे वसूली समीक्षा
नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने विशेष कार्याधिकारी पीएस रावत को कर अनुभाग की ओर से द्वारा नर्धारित लक्ष्यों के अनुसार राजस्व वसूली की क्षेत्रवार दैनिक समीक्षा करने का दायित्व सौंपा है। वह एक सप्ताह तक वसूली की स्थिति लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने की दशा में संबंधित कर एवं राजस्व अधीक्षक, कर निरीक्षक और धन संग्रहकर्ताओं के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित कर नगर आयुक्त को रिपोर्ट करेंगे। नगर आयुक्त ने क्षेत्रवार प्रतिदिन 2 लाख रुपये, एक सप्ताह में 12 लाख और प्रतिमाह 40 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।


अनुपस्थित दो सफाई कर्मचारी निलंबित
नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने शुक्रवार को सुबह 8 बजे पंचपुरी के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  भीमगोडा क्षेत्र में बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित चले रहे दो सफाई कर्मचारियों दिनेश व धन्नू को नगर आयुक्त ने सफाई हवलदार राजू की आख्या एवं सफाई निरीक्षक नितिन सती की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


आर्यनगर ज्वालापुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। क्षेत्र के सफाई निरीक्षक सुमित को तलब कर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों व सफाई हवलदारों को सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जो सफाई कर्मचारी आदतन देरी से आते हैं और बिना अवकाश स्वीकृत कराए गैरहाजिर रहते हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ज्वालापुर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नगर आयुक्त ने डा. दिवाकर मिश्रा को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ज्वालापुर नियुक्त किया है। संविदा सफाई निरीक्षक बलराम सिंह अब उनके नाम से नगर निगम की गाड़ी का उपयोग कर क्षेत्र की सेवा कर सकेंगे। नगर आयुक्त ने महापौर के गृह क्षेत्र गोविंदपुरी, खन्नानगर, देवपुरा, कनखल व भूपतवाला और हर की पैड़ी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed