{"_id":"61bb80e6eb0035345f30cb9d","slug":"yagya-performed-for-purification-of-cm-s-intellect-haridwar-news-drn3989696123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने सीएम की बुद्घि-शुद्घि को यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने सीएम की बुद्घि-शुद्घि को यज्ञ
विज्ञापन
सीएम की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करते एनएचएम के कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
दो सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बुद्घि-शुद्घि के लिए हवन, यज्ञ किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो वह परिवार संग आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों ने छह दिसंबर से कार्यबहिष्कार शुरू कर रखा है। वह हरियाणा सरकार की तर्ज पर राज्य में भी अलग से एनएचएम कर्मचारियों के लिए कैडर बनाने और स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग कर रहे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है।
बृहस्पतिवार को देवपुरा चौक स्थित पार्क में कर्मचारियों ने एकत्र होकर मुख्यमंत्री के हरिद्वार में पहुंचने पर उनकी बुद्घि-शुद्घि को हवन, यज्ञ किया। कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुतियां देकर मुख्यमंत्री को उनकी मांगों के लिए बुद्घि देने की कामना की गई।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनवीर ने कहा कि जब न्यायालय भी यह कह चुका है कि एक कार्य के लिए सभी को एक वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से ठप करके परिवार और बच्चों संग आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी भी सरकार की ही होगी। इस मौके पर आशुतोष भट्ट, डा. सत्यप्रकाश, विवेक खन्ना, डा. प्रियंका सोनू, डा. प्रियंका चौधरी, वर्णिक चौधरी, कमल, अवनीश, महिपाल सिंह, कुलदीप बिष्ट, आशीष काला, कमल पांडे, स्वरूप पोखरियाल, रोशनी नौटियाल, डा. प्रियंका चौधरी आदि मौजूद रहे।