फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Workers on a Congress ticket fiasco

कांग्रेस के टिकट पर कार्यकर्ताओं का बवाल

Sat, 21 Jan 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 21 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार नगर सीट पर जयराम आश्रम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को कांग्रेस से विधानसभा का टिकट दिए जाने की सूचना से पिछली बार चुनाव लड़े पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। दिन भर चले हंगामे के बाद सतपाल ब्रह्मचारी से मिलने आए नाराज कांग्रेसियों ने ब्रह्मस्वरूप और उनके साथ आए कई नेताओं का घेराव कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया तथा धक्का मुक्की भी की। हालात बिगड़ते देख उन्हें पिछले रास्ते से निकाला गया। देर रात तक शहर में कांग्रेस दो गुटों में बंटी दिखाई दी। सतपाल समर्थकों ने पार्टी हाईकमान से टिकट बदलने की मांग करते हुए हंगामा जारी रखा। दिल्ली और देहरादून से भी इस विरोध पर नजर रखी जाती रही।    

तीन दिन से कांग्रेस की सूची जारी होने की उत्सुकता में लगे कार्यकर्ताओं को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि हरिद्वार नगर सीट पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को कांग्रेस का टिकट दिया गया है। यह खबर आते ही सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थकों का गुस्सा भडक़ उठा। उनके हाईवे स्थित राधा कृष्ण आश्रम में जमा हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट नहीं देने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा से सांठ-गांठ करके ही दमदार दावेदार सतपाल ब्रह्मचारी के बजाय बेहद कमजोर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को टिकट दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान और सीएम तथा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तरुण व्यास और हिमांशु बहुगुणा ने दावा किया कि करीब तीन सौ से अधिक लोग कांग्रेस से इस्तीफा देंगे। पार्टी के नेता मुरली मनोहर, धर्मपाल ठेकेदार और सचिन बेनीवाल आदि ने भी सतपाल ब्रह्मचारी से मुलाकात की।  सभी ने मिलकर कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद सूखी नदी पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया तथा सुभाष घाट पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घिराव करने जाते समय ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के  जयराम आश्रम के बाहर भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


  शाम करीब छह बजे ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, स्वामी ऋषिश्वरानंद, विजय सारस्वत, मकबूल कुरैशी तथा पुरुषोत्तम शर्मा आदि के साथ सतपाल ब्रह्मचारी से मिलने गए। सतपाल उन्हें लेने खुद ही बाहर आए और जब वे आश्रम के कमरे में जाकर बात करने लगे तो कार्यकर्ताओं ने कमरे को घेर लिया और हाईकमान तथा ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मस्वरूप और उनके साथ आए नेताओं के साथ धक्कामुक्की भी की। हालात बिगड़ते देख इन सभी नेताओं को पीछे के रास्ते से निकाला गया। देर रात तक सतपाल ब्रह्मचारी का आश्रम घेरे बैठें समर्थकों ने बार-बार कहने के बाद भी सतपाल ब्रह्मचारी को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मिलने नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों में अनुज ठेकेदार, संगीता कपूर, पुष्पा उपाध्याय, नीरव साहू, सचिन रावत, सचिन चौधरी, नितिन तेश्वर, तपस्या आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।  हंगामा और प्रदर्शन भी देर तक जारी रहा। वहीं सतपाल ब्रह्मचारी का कहना है कि वे पार्टी के निर्णय के साथ हैं। समर्थकों को समझाया जाएगा लेकिन वे अपने सभी समर्थकों का सम्मान चाहते हैं। दूसरी तरफ ब्रह्मस्वरूप ब्रह्चारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में क्षणिक गुस्सा जायज हैं लेकिन सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। सब मिलकर काम करेंगे और कांग्रेस को जिताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed