फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Work boycott of outsourced workers postponed

राजाजी के आउटसोर्स कर्मियों ने हड़ताल स्थगित

Thu, 11 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of outsourced workers postponed
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
उपनल में समायोजित करने समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन से कार्यबहिष्कार कर रहे आउटसोर्स कर्मियों ने बृहस्पतिवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। वन्य जीव प्रतिपालक कार्यालय में प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग 15 नवंबर तक पूरी नहीं की गई तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से उपनल में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण मंगलवार से राजाजी के समस्त आउटसोर्स कर्मियों ने अनिश्चितकालीन के लिए कार्यबहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी थी। आउटसोर्स कर्मियों का नेतृत्व कर रही यमकेश्वर की जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने मांगों को लेकर बुधवार को देहरादून में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से कर्मचारियों की वार्ता कराई थी। वार्ता विफल हो गई थी। जिससे राजाजी के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी वन्य जीव प्रतिपालक के कार्यालय पर इकठ्ठा हुए थे। यहां आरती गौड़ ने कर्मचारियों को 15 नवंबर तक आंदोलन को स्थगित कर काम पर लौट जाने के लिए कहा था। आरती गौड़ ने बताया कि वन मंत्री ने डायरेक्टर को उपनल में समायोजित करने के निर्देश दिए हैं। उनकी मांगों पर मंत्री का सकारात्मक रुख है। इसलिए एक मौका मंत्री को भी देना चाहिए। इस मौके पर पीयूष विश्नोई, आशीष भट्ट, अनुराग गिरी, गुरु देव सिंह, पुनीत, प्रदीप कुमार, शुभम जोशी, दीपक कुमार, सुमित नेगी, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed