फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women's protest continues in Jagjitpur since last one month

Haridwar News: एक माह से लगातार जगजीतपुर में महिलाओं का धरना जारी

Fri, 22 Nov 2024 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women's protest continues in Jagjitpur since last one month
हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं का धरना एक महीने से लगातार जारी है। महिलाओं का आरोप है कि आवंटित पट्टे की भूमि पर पुलिस व प्रशासन ने भूमाफिया का कब्जा करा दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठी प्रमिला, विद्या देवी, कलावती, सुखबीरी, सुलोचना देवी, सीतो देवी ने बताया कि 23 अक्तूबर से लगातार धरना दिए जाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आवंटित पट्टो का वाद अभी भी एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई की तारीख 22 नवंबर लगी हुई है। बावजूद इसके पट्टेदारों की भूमि पर भूमाफिया लगातार निर्माण कार्य कर रहे हैं। प्रशासन मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि 15 नवंबर को मूल निवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर 23 लाख से अधिक आदिवासियों को भूमि का हक देने का बड़े पैमाने पर प्रचार करने वाली केंद्र सरकार हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 1997 में अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित पट्टों पर भू माफियाओं के कब्जे और महिलाओं के उत्पीड़न चुप्पी साधे हुए है। बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, विधायक मो. शहजाद, विधायक ममता राकेश, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक फुरकान अहमद, यूकेडी अध्यक्ष दिवाकर भट्ट आदि को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराकर महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed