फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women will take over the command of voting at Sakhi booths

महिलाएं सभालेंगी सखी बूथों पर मतदान की कमान

Tue, 11 Jan 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Women will take over the command of voting at Sakhi booths
इस बार लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन जनपद में सखी बूथ बनाकर उनमें मतदान संपन्न कराने की कमान महिलाओं के हाथों में ही देना जा रहा है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए ईवीएम का संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को रायफल भी महिलाएं संभाले हुए बड़ी संख्या में नजर आएंगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान कराने के लिए तिथि तय की गई है। चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में मतदान केंद्रों को व्यवस्थित बनाने से लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। मगर यह चुनाव महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, अभी तक महिला कर्मचारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों में शामिल महिलाओं की पुरुषों के साथ मिश्रित रूप ड्यूटी लगाई जाती रही है। जिससे महिलाएं चुनाव के सभी कार्यों में पुरुषों के साथ मिलकर कार्य करती हैं।
विज्ञापन

इस बार जनपद की सभी 11 विधानसभा सीटों पर 11 मतदान केंद्रों को महिलाओं के हवाले किया जाएगा। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र ऐसा रहेगा। जिसमें महिलाओं को सभी बूथों पर मतदान कराने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कार्य करने होंगे। महिलाएं ही बूथ पर अंगुली में स्याही का निशान लगाएंगी और वही मतदाता को लाइनों में खड़ा भी करेंगी। मतदान के दौरान यदि जरूरत पड़ी तो उपद्रवियों को भी संभालना होगा। पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी से लेकर समस्त स्टाफ महिलाओं का होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र ऐसा चिन्हित किया जा रहा है। इससे महिलाओं चुनाव कराने को लेकर भी आत्म विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे काम करने को मिलेगा प्रशिक्षण
इन मतदान केंद्रों पर मतदान कराने से लेकर स्ट्रांग रूम तक ईवीएम मशीनों को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी महिलाओं की रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर प्रत्येक बूथ पर एक महिला प्रभारी के अधीन बाकी महिला कर्मचारी काम करेंगी। महिला कार्मिकों को चुनावी प्रशिक्षण भी मिलेगा। ताकि वह बखूबी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकें। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों को दूर ही रखा जाएगा।

जिन मतदान केंद्रों में सखी बूथ बनाए जाएंगे। उनमें चुनाव प्रबंधन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिलाओं की ही रहेगी। महिलाएं मतदान केंद्र से जुड़े लोगों के मत का प्रयोग कराएंगी। इसकी तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं।
- पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed