{"_id":"5803c5014f1c1bd8752921ec","slug":"women-s-congress-will-claim-33-percent-on-tickets-ojha","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 प्रतिशत टिकटों पर दावा करेगी महिला कांग्रेस: ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 प्रतिशत टिकटों पर दावा करेगी महिला कांग्रेस: ओझा
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने भरी हुंकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट बांटने की बात पार्टी हाईकमान से करेंगी। कांग्रेस को महिला हितों के प्रति समर्पित बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है। जबकि प्रदेश में हरीश रावत सरकार महिला कल्याण के लिए काम कर रही है। शोभा ओझा रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जियापोता गांव में महिला कांग्रेस के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार को जुमलों और झूठे वादों की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि कभी 15 लाख रुपये खातों में आने तो कभी करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के झूठे वादों से जनता आजिज आ चुकी है। वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को हर स्तर पर सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने थे तब राज्य में केवल वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन ही दी जाती थी। वह भी केवल काफी कम थी। लेकिन अब एक हजार रुपये महीना पेंशन दी जाती है। बुजुर्ग महिलाओं के लिए राज्य के अस्पतालों में डायलिसिस सेवा मुफ्त कर दी गई है। महिला उद्यमियों के लिए सिडकुल में 200 बीघा जमीन आरक्षित की गई है। एनिमिया जैसी खून की कमी वाली बीमारियों को दूर करने की दिशा में भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण और विकास में मातृ शक्ति का अहम योगदान है। यदि सभी 70 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को लड़ाने की अनुमति मिले तो उन्हें कोई गुरेज नहीं है। लेकिन प्रत्याशी ऐसी होनी चाहिए जो जीत सकें। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने भी कांग्रेस व राज्य सरकार को महिला हितैषी बताया। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डा. संतोष चौहान ने मंच से 30 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
रश्मि चौधरी के संचालन में हुए सम्मेलन को संयोजक अनुपमा रावत, जिलाध्यक्ष मोनिका जैन, विमला पांडेय, ईश्वरी देवी, अंजू द्विवेदी, किरण सिंह आदि ने संबोधित किया। बुनकर कल्याण परिषद के अध्यक्ष इरशाद अली, हनीफ अंसारी एडवोकेट, धर्मेंद्र प्रधान, अंशुल श्रीकुंज, तेलूराम, राव आफाक अली, राजेश रस्तोगी, मास्टर सत्यपाल, वीरेंद्र ठाकुर, राव फरमूद, बीना कपूर, ग्रेस कश्यप, मधु सेमवाल, कमलेश रमन, कहकशा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।