फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women and district hospital will be integrated, facilities will be available

महिला और जिला अस्पताल का होगा एकीकरण, मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 07 Nov 2019 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women and district hospital will be integrated, facilities will be available
महिला और जिला अस्पताल एक ही परिसर में होंगे। इन दोनों के भवनों को तोड़कर एक नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। 150 बेड का एक नया संयुक्त अस्पताल बनेगा। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। वह सभी डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। बुधवार को इस बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों अस्पतालों की के भवनों को देखा। दोनों अस्पतालों के परिसर को एक करने की प्रक्रिया के बारे में भी वार्ता की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने दोनों अस्पतालों के सीएमएस, डॉक्टरों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए कहा। बताया कि संयुक्त अस्पताल के लिए दिल्ली के एनएचएम के अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। योजना के अमली जामा पहनने पर दोनों अस्पतालों की सुविधाएं जरूरतमंद मरीज को एक परिसर में मिल सकेगी।
विज्ञापन

पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड का मिलेगा लाभ
महिला और जिला अस्पताल के एक होने से एक पैथोलॉजी से ही काम चल सकेगा। फिलहाल महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच की अधिकांश सुविधाएं नहीं है। इससे गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता था। इसके अलावा महिला अस्पताल की सबसे बड़ी जरूरत अल्ट्रासाउंड केंद्र की है। जिला अस्पताल से जुड़ जाने पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इससे महिलाओं को अन्य अस्पतालों में या केंद्रों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों के एक होने से बचेंगे कई कक्ष
दोनों अस्पतालों के एक होने से प्रशासनिक कार्य एक छत के नीचे होने से कई कक्षों की बचत होगी। उन कक्षों का मरीज हित में उपयोग किया जा सकेगा।
------------
साफ सफाई न मिलने पर डीजी हेल्थ नाराज
स्वास्थ्य महानिदेशक ने निरीक्षण के साथ देखा कि जिला अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति अच्छी नहीं है, जिस पर उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताई। उन्होंने ओपीडी कक्षों में भी साफ सफाई पर फोकस करने को कहा। उन्होंने भर्ती मरीजों से वार्ता की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने मरीजों से जांच और दवा मिलने की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पतालों के डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ के साथ मीटिंग कर समय से ओपीडी खोलकर भर्ती मरीजों की देखभाल करने को कहा। मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी, डॉ. शशिकांत, डॉ. संदीप निगम, डॉ. शिवम पाठक, डॉ. चंदन मिश्रा, डॉ. सुब्रत अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed