फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman raped by making obscene video

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

Sun, 23 Jan 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Woman raped by making obscene video
सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने साथ काम करने वाले युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर व हाल में सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में रह रही एक महिला ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 19 जुलाई 2019 को बिजनौर एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिसके चलते वह जून 2020 में सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी। महिला का कहना है कि यहा दिसंबर 2020 में उसकी जान पहचान कंपनी में ही काम करने वाले देवेश निवासी ग्राम डयोढी अमरोहा के साथ हुई। इस दौरान देवेश उसके कमरे पर भी आनेजाने लगा। महिला का आरोप है कि 5 मई 2021 को दिवेश ने छिपकर उसके कमरे में मोबाइल से उसकी कपड़े बदलते हुए वीडियो बना ली। जिसके बाद छह मई को देवेश ने उसे वीडियो दिखाते हुए ब्लैकमेल किया और शारीरिक संबंध न बनाने पर वीडियो को अपलोड करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसका एटीएम कार्ड भी जबरदस्ती अपने पास रख लिया। पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed