{"_id":"6a0ef44b7f250a764607c198","slug":"woman-assaulted-after-intruder-enters-home-allegations-of-defamation-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149072-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, बदनाम करने का आरोप
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में रहने वाली महिला ने एक महिला पर लगातार मानसिक उत्पीड़न, बदनाम करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अनीता गिरि निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरिता लंबे समय से उन्हें बिना किसी वजह के बदनाम कर रही है। आरोप है कि सरिता मोहल्ले में जाकर पड़ोसियों के बीच उसके के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रही है। आरोप लगाया कि अपने वैवाहिक विवाद के लिए भी उसी को जिम्मेदार ठहराती है। 14 फरवरी को फोन कर गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि चार मार्च को महिला के पति के फेसबुक अकाउंट से एक अन्य की फेसबुक वाल पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की गईं।
आरोप है कि 19 मार्च को एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन कर फिर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि 20 मई की सुबह करीब 11 बजे सरिता जबरन उसके घर में घुस आई और उसके साथ मारपीट की। उसके हाथ में काट भी लिया। महिला ने किसी तरह घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद दोबारा फोन कर गाली-गलौज की। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।