{"_id":"579f96d74f1c1bcc222b92f6","slug":"with-acclamation-of-na-ve-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयघोष के साथ किया भोले का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयघोष के साथ किया भोले का जलाभिषेक
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बोल बम से गूंजे शिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार के सभी पौराणिक शिवालयों में सोमवार को दिनभर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सभी प्राचीन मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। शिव की कनखल नगरी हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रही।
विज्ञापन
सभी शिवालायों में शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थी। बहुत तड़के से गंगाजल लेकर भक्त मंदिरों में पहुंच रहे थे। सवेरे के समय बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। दक्षेश्वर मंदिर में सर्वाधिक भीड़ थी। दो कतारें तो मंदिर परिसर को पार कर सड़क तक आ गई थी। सोमवार को लौटे कांवड़िए भी जल चढ़ाकर अपने नगरों के लिए रवाना हुए। इसी भांति दुख भंजन, दरिद्र भंजन, तिलभांडेश्वर, जनवासा आदि प्राचीन शिवालयों में भक्त उमड़ पड़े। प्रत्येक सोमवार को कनखल में मेला भरता है। इसलिए दूसरे सोमवार को भी भारी भीड़ मेला परिसर में लगी रही।
विज्ञापन
हरिद्वार के प्रसिद्घ बिल्वकेश्वर मंदिर में दक्षेश्वर की भांति भक्तों की लंबी कतारें सड़क तक आ गई थी। अनेक भक्त पार्वती के गौरीकुंड पर भी जलाभिषेक कर रहे थे। नीलधारा के उस पार गौरीशंकर और नीलेश्वर मंदिरों में भारी भीड़ रही। नीलेश्वर मंदिर में महंत प्रेम दास और उमाकांत दीक्षित के संयोजन में विशेष जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कनखल और हरिद्वार के सभी पौराणिक मंदिरों में चार पहर पूजा का आयोजन किया गया। अर्द्घरात्रि में महारात्रि मनाते हुए विशेष पूजा आयोजित की गई। इसी के साथ दत्तात्रेश्वर, गुप्तेश्वर, समुद्रेश्वर, उदयेश्वर, जालेश्वर, जटिलेश्वर, अर्द्घनारीश्वर आदि मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे। शिव भक्तों ने अनेक स्थानों शिव संकीर्तन का आयोजन किया। धर्मनगरी के शांतिकुंज, कनखल स्थित प्रज्ञाकुंज आदि में भी अनेक आयोजन हुए।
विज्ञापन
उधर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित श्री वाटिकेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए एक दिन पहले ही व्यवस्थाएं कर दी थी। समिति के प्रधान प्रवीण कुमार पार्षद रवि धींगड़ा, लोकनाथ तीशु, अनिल शर्मा, विक्की तनेजा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने व्यवस्था में सहयोग किया। पंडित भरत शर्मा आदि ने पूजन कराया। शिवालिकनगर शिव मंदिर परिसर में भी दिनभर जलाभिषेक और पूजा अर्चना चलती रही।