फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will not put garbage in Chandigat

चंडीघाट में कूड़ा नहीं डाला जाएगा

Fri, 25 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 25 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कूड़ा डालने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से नगर निगम को कोई राहत नहीं मिली है। एनजीटी ने पूर्व पारित अपने आदेश को जारी रखते हुए कहा कि चंडीघाट में कूड़ा न डालें यदि निगम को आदेश के अनुपालन में कठिनाई हो रही है तो वह मुख्य सचिव के माध्यम से अपनी समस्याओं से ट्रिब्यूनल को अवगत कराएं। इससे निगम के सामने अर्द्धकुंभ मेला क्षेत्र समेत शहर का कूड़ा निस्तारण की समस्या और गंभीर हो गई है।

विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक से लौटने के बाद बृहस्पतिवार को मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी ने बताया कि शहर का कूड़ा डालने के मामले में एनजीटी ने सीधे अपने आदेश का अनुपालन करने का निर्देश निगम को फिर जारी किया है। जबकि नगर निगम चाहता था कि सराय गांव में कंपोस्ट प्लांट स्थापित होने तक एनजीटी उसे वर्तमान ट्रंचिंग ग्राउंड चंडीघाट में ही कूड़ा डंप करने की अनुमति दे। लेकिन नहीं मिली। मुख्य नगर अधिकारी ने बताया कि इसके लिए उन्हें अनुरोध करने का भी मौका नहीं मिला। एनजीटी ने प्रारंभ में कह दिया था कि जो पहले आदेश जारी हो चुका है पहले उसका क्रियान्वयन शुरू किया जाए। यदि समस्या आती है तो बिंदुवार उसकी जानकारी मुख्य सचिव के माध्यम से दी जाए। इसका मतलब है कि चंडीघाट में अब कूड़ा नहीं डाला जाएगा। अब नगर निगम को पंचपुरी एवं अर्द्धकुंभ स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र का कूड़ा डंप करने के लिए नए सिरे से जगह तलाश करने में जुटना पड़ेगा।
विज्ञापन


इनका कहना है
हमें अब एनजीटी का फाइनल आर्डर क्रियान्वित करना है। आदेश के अनुपालन में चंडीघाट में कूड़ा डालना बंद कर दिया गया है। एनजीटी ने सराय गांव में कंपोस्ट प्लांट स्थापित करने की अनुमति दे दी है और प्लांट लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कूड़ा निस्तारण को लेकर मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। ठोस अपशिष्ट अधिनियम-2000 का अनुपालन कराने के लिए डीएम नोडल अधिकारी हैं। उन्होंने सराय गांव में कूड़ा डालने का आदेश दिया हुआ है। इसके साथ ही निगम बोर्ड ने सराय गांव के प्लाट चार में कूड़ा डंप करने का प्रस्ताव पारित कर रखा है। एनजीटी के फाइनल आर्डर के बाद अब डीएम व मेलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता कर कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विप्रा त्रिवेदी, एमएनए, नगर निगम हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed