फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Why market if factory is not closed

फैक्टरी बंद नहीं तो बाजार क्यों

Thu, 27 Aug 2020 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Why market if factory is not closed
शिवालिक नगर में बैठक करते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
प्रदेश व्यापार मंडल के व्यापारियों ने हरकी पैड़ी के बाजारों में साप्ताहिक बंदी का विरोध किया। उन्होंने फैक्ट्रियों से कोरोना के केस आने के बावजूद उसे बंद नहीं करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सवाल किया कि क्या दुकानों से ही कोरोना बढ़ रहा है। सरकार ने बिजली-पानी के बिलों पर किसी प्रकार की माफ करने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि महानगर के व्यापारी 2 सितंबर को अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर रोड पर महानगर व्यापार मंडल की बैठक में जिला प्रशासन से साप्ताहिक बंदी वापसी की मांग की। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पहले से ही मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों ने बंदी को इसलिए स्वीकार किया था कि बाजारों में सैनिटाइज होगा, लेकिन नहीं हुआ। ऐसे में बाजार बंदी का कोई मतलब नहीं रह जाता हैं। सरकार इस बंदी को वापस ले। उन्हाेंने कहा कि व्यापारी पूरी तरह कर्ज में डूब गया है और परिवार का गुजारा भी नहीं कर पा रहा है। अब सरकार को आगे आकर व्यापारियों के दर्द को समझते हुए आर्थिक सहायता करनी ही चाहिए।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में देश के कोने-कोने से कर्मकांड करने के लिए लोग आते हैं, ऐसे में उन्हें आवश्यक सामान कैसे मिलेगी। महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल निरंतर बिजली-पानी व स्कूलों की फीस माफ किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। बैठक में पूर्व शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, विशालमूर्ति भट्ट, प्रदीप कुमार, दीपक गौनियाल, रिकी अरोरा, राजीव गिरी, मनीष जैन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज गुप्ता बने महानगर प्रवक्ता
महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी की संस्तुति पर अनुज गुप्ता को महानगर प्रवक्ता व चंद्रशेखर गोस्वामी को महानगर सचिव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed