{"_id":"5e52c84f8ebc3ef3d8642efb","slug":"when-will-there-be-an-atmosphere-of-equality-in-the-country-haridwar-news-drn337156653","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कब बनेगा समानता का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में कब बनेगा समानता का माहौल
विज्ञापन
गत सिंह चौक से रैली निकालते बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
बहुजन क्रांति मोर्चा ने कानपुर में भीम जागरण करने वाले अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर दबंगों के हमले की निंदा की है। मोर्चा का कहना है कि राष्ट्रपति को हस्तक्षेप करके न्याय दिलाना चाहिए।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि कानपुर जनपद के मंगटा गांव में दलितों द्वारा भीम जागरण किए जाने पर दबंगों ने हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। सैकड़ों लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। मध्य प्रदेश में नल से पानी लेने पर वन चौकी के कर्मचारियों ने मदन वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी। राजस्थान के नागौर में दलित युवकों के अमानवीय जघन्य अत्याचार किया गया। इन घटनाओं को लेकर पूरे अनुसूचित जाति समाज में भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एससी, एसटी व ओबीसी के प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया जा रहा है। अपना हक मांगने के बजाए वंचितों और पिछड़ों का हक छीनने की कोशिशों का संगठित होकर विरोध जाएगा। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के प्रदेश संयोजक विजय सिंह पाल ने कहा कि हजारों वर्ष तक अन्याय व शोषण का शिकार रहे अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाफ अन्याय व अत्याचार की घटनाएं अब भी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मौके पर भानपाल सिंह, राजेंद्र श्रमिक, रीता गौतम आदि मौजूद रहे।