{"_id":"621648e405ec15442240b9d7","slug":"weather-changed-due-to-drizzle-and-wind-haridwar-news-drn4048007100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलसुबह बूंदा-बांदी से मौसम में सर्दी का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलसुबह बूंदा-बांदी से मौसम में सर्दी का एहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सुबह हुई बूंदाबांदी और दिनभर चली हवा से मौसम बदल गया और ठंड का अहसास हुआ। मौसम बदलने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई है।
बुधवार सुबह मौसम ने अचानक से करवट बदली। सुबह करीब पांच बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद बूंदाबांदी थम गई। इसके बाद दिनभर बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर में फिर से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हवा चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की बालियां आने लगी हैं। यदि इसी तरह से हवा चली तो फसल बिछ सकती है और इसका उत्पादन पर असर पड़ेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी का कहना है कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। यदि हवाओं के साथ तेज बारिश हो जाती है तो फसल को क्षति पहुंच सकती है। इसलिए किसान फिलहाल सिंचाई करने से परहेज करें।
गन्ने का बुआई का रुका काम
पथरी। बारिश से खेतों में गन्ने की बुआई का काम रुक गया है। अशोक कुमार, सोनू चौहान, सुरवीर, लोकेश, मोहित आदि किसानों का कहना है कि गन्ने की बुआई के लिए खेत तैयार किए थे। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब फिर से खेत तैयार करने पड़ेंगे।