{"_id":"25cd0d2281ff3d4e58add85bb1ac0577","slug":"we-will-sincerely-pledge-that-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम शपथ लेते हैं कि ईमानदारी से करेंगे ड्यूटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम शपथ लेते हैं कि ईमानदारी से करेंगे ड्यूटी’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला ड्यूटी में आए पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स ने हरकी पैड़ी पर गंगा जल हाथ में लेकर पूरी ईमानदारी के साथ मेला ड्यूटी करने की शपथ ली। आईजी जीएस मर्तोलिया ने हिदायत भी दी कि किसी श्रद्धालु को कहीं कोई दिक्कत न हो पाए।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स का जमावड़ा हरकी पैड़ी के घाटों पर लगना शुरू हुआ। कुछ समय बाद आईजी भी पहुंच गए। उन्होंने जवानों को गंगा जल हाथ में लेकर मेला ड्यूटी पूर्ण निष्ठा, समर्पण, ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई। आईजी ने फोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मेला ड्यूटी के लिए चुना गया हर कर्मचारी गौरवशाली है। उसे मां गंगा की शरण में आने वाले हर श्रद्धालु की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान आला अफसरान के अलावा नागरिक-सशस्त्र पुलिस बल, पीएसी, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, अग्निशमन, घुड़सवार, संचार, जल पुलिस, बम निरोधक-श्वान दल, अभिसूचना, यातायात पुलिस, एटीएस, क्यूआरटी समेत अन्य शाखाओं के राजपत्रित-अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
इन नंबरों पर मांगे मदद
हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे काम करेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की जानकारी यहां दे सकते हैं। यह नंबर 7055202301, 7055202302 हैं।