{"_id":"60ddfea18ebc3eccca2e4bce","slug":"waiting-from-morning-till-noon-no-vaccine-dose-haridwar-news-drn3832437153","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करते रहे लोग, नहीं लगे टीके की डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करते रहे लोग, नहीं लगे टीके की डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने पर शहर से देहात तक के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर ताले लटक गए हैं। डोज नहीं होने का नोटिस चस्पा होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग टीका लगाने के लिए पहुंचे। कई घंटा इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।
मालूम हो कि पिछले हफ्ते चार दिन तक डोज नहीं मिलने के कारण टीकाकरण बंद पड़ा था। इस सप्ताह मंगलवार को जनपद साढ़े सोलह हजार डोज मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने 57 केंद्रों पर टीकाकरण किया था। यह डोज भी खत्म हो गई। बुधवार को विभाग के पास करीब एक हजार डोज बची थी। बृहस्पतिवार को केवल 11 केंद्रों पर ही टीका लगाया गया। शहर के प्रेमनगर आश्रम, देवपुरा आश्रम और ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के केंद्र पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इन तीनों केंद्रों के गेट पर ताला लटका था और डोज नहीं होने का नोटिस चस्पा था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग गेट के बाहर बैठे थे। इन लोगों को उम्मीद थी कि शायद डोज आएगी और टीकाकरण शुरू हो जाएगा। यह लोग सुबह से दोपहर तक इंतजार करते रहे। तेज धूप होने के बाद भी लौटने का तैयार नहीं थे। आखिर जब दोपहर तक भी केंद्रों के गेट नहीं खुले तो निराश होकर लौट आए।
एसीएमओ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि अभी टीके की डोज का आवंटन नहीं हुआ है। जैसे ही डोज का आवंटन होगा टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
------------
पथरी क्षेत्र में भी बंद रहे केंद्र
पथरी। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर उप स्वास्थ्यकेंद्रों, ग्राम पंचायत घरों व राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में लोग टीकाकरण के लिए पहुंचे। किसी भी स्थान पर टीकाकरण नहीं होने के कारण लोगों को खाली लौटना पड़ा है। बिशनपुर, कटारपुर, फेरूपुर, धनपुरा, पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां आदि केंद्रों बंद पड़े रहे।
विज्ञापन
------------
बोले लोग
दो दिन से टीकाकरण के लिए केंद्रों का चक्कर काट रहा हूं। दोनों ही दिन केंद्र बंद पड़े हैं। अब डोज कब आएगी इसका भी पता नहीं।
- विनीत कुमार, नया हरिद्वार
--------------
रोशनाबाद से फैक्टरी से छुट्टी लेकर आया हूं। यहां आकर देखा तो टीकाकरण केंद्र पर ही ताला लगा हुआ है। अब छुट्टी भी बेकार हो गई। पता नहीं अब कब टीका लगेगा।
- योगेश, रोशनाबाद
---------------------
टीका लगाने के लिए कई दिनों से भटक रहा हूं। कभी किसी केंद्र पर जाता हूं तो कभी किसी केंद्र पर। अभी तक टीका नहीं लग सका है। सरकार को पर्याप्त टीके की व्यवस्था करनी चाहिए।
- विकास कुकरेजा
------------------
सरकार की ओर से टीकाकरण के लिए तो कहा जा रहा है। केंद्रों पर भी सरकार को डोज की व्यवस्था करनी चाहिए। टीका लगाए बगैर लौटना पड़ रहा है।
-अमित
---------------
केंद्रों पर टीकाकरण नहीं होने से परेशान हो चुका हूं। एक दिन केंद्र पर टीके लगते हैं और दूसरे दिन बंद हो जाते हैं। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि सभी को समय पर टीके लग जाएं।
- साजिद अली, जसोद्दपुर
-------------------
कोरोना संक्रमण को टीकाकरण से मात दी जा सकती है, इसके बावजूद भी टीके नहीं लगाए जा रहे हैं। ऐसे में तीसरी लहर से का सामना कैसे होगा।
- ललित चौहान, हरसीवाला