{"_id":"6862d9071138bcb6d20b7721","slug":"wages-withdrawn-in-the-name-of-the-deceased-and-his-daughter-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-134886-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मृतक और उसकी बेटी के नाम पर निकाल ली मजदूरी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मृतक और उसकी बेटी के नाम पर निकाल ली मजदूरी की रकम
विज्ञापन
सिडकुल। ग्राम पंचायत गढ़ में मनरेगा योजना के तहत धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और अन्य पंचायत कर्मियों ने मिलकर एक मृत व्यक्ति और उसकी बेटी के नाम पर मनरेगा मजदूरी निकालकर सरकारी धन का गबन कर लिया। इस मामले में शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
हुसन मुबारिक ने सीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत गढ़ में मृतक हुसैना पुत्र मजीद के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए और वर्ष 2023-24 में उसके नाम पर नौ हजार 660 रुपये की मनरेगा मजदूरी निकाल ली गई। हुसैना का निधन 20 अप्रैल 2022 को हो गया था। मगर 2024 में उनके नाम से रकम निकाली गई। यही नहीं हुसैना की पुत्री के नाम पर भी वर्ष 2024-25 में 19 हजार 671 रुपए की मजदूरी निकाल लिए गए। ये सरकारी रकम निकालने के बाद गबन कर ली गई।
इसका खुलासा तब हुआ जब संबंधित विभाग से सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई लगाई गई। आरटीआई में मिले दस्तावेजों से फर्जीवाड़े होने का पता चलने के बाद जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत दी गई। जिलाधिकारी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया कि मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।