फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Voting on the Holi of Dharmanagari

धर्मनगरी की होली पर भी चढ़ा चुनावी रंग

Thu, 09 Mar 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 09 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में सिर्फ एक दिन और रंगों के त्यौहार होली में दो दिन बाकी हैं। मतगणना पहले होने के चलते हरिद्वार की होली पर चुनाव का रंग हावी है। होली मिलन कार्यक्रमों में भी प्रत्याशियों की हार जीत की चर्चाएं हैं। वहीं नतीजों की उलझन में ज्यादातर प्रत्याशियों ने कार्यक्रमों से दूरी बनाई हुई है।      

धर्मनगरी में सप्ताह भर से होली मिलन कार्यक्रमों का दौर जारी है। हर रोज अलग-अलग संस्थाओं के कई कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में होली का उल्लास है, लेकिन इन रंगों में चुनाव का रंग भी घुला हुआ है। होली मिलन कार्यक्रम के बहाने लोग जब साथ बैठकर इधर उधर की बातें करते हैं तो चुनाव के नतीजों का जिक्र अनायास ही जुबान पर आ जाता है। इसके बाद कयासों और अटकलों का दौर शुरू हो जाता है। सब अपने अपने फॉर्मूले से प्रत्याशियों की हार जीत का गणित एक दूसरे के सामने रखते हैं। नतीजों को लेकर इन देसी ओपनियन पोल में लोग भले ही निष्पक्षता बरतने का दावा करते हैं, पर यह सच है कि जिसकी भावना जिस प्रत्याशी से जुड़ी होती है वह सारे समीकरणों से उसे ही जीतता हुआ देखता है। बहरहाल इन दिनों होली मिलन कार्यक्रमों में गीत संगीत और उल्लास के साथ साथ चुनावी चर्चाएं अहम हिस्सा हैं।     
विज्ञापन

 
होली और चुनाव के इस मिक्सप के बीच अधिकांश प्रत्याशी दूरी बनाए हुए हैं। प्रत्याशी सिर्फ मतगणना की उधेड़बुन में लगे हैं। उनके समर्थक भले ही बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और चुनावी चर्चाओं में मोर्चा भी संभाल रहे हैं। लंबी चर्चाओं का इस बात पर आकर विराम लग जाता है कि दो तीन दिन की तो बात है, देखते हैं किसके सिर ताज सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed