फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Voter list and ID messed up, could not vote

वोटर लिस्ट व आइडी में गड़बड़, नहीं कर सके मतदान

Mon, 14 Feb 2022 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
Voter list and ID messed up, could not vote
जिलेभर में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जो चाहते हुए भी वोट नहीं डाल सके। किसी का वोट नहीं बना तो किसी के नाम, पते और अन्य विवरण गलत दर्ज था। कई मतदाताओं का दूसरी विधानसभा सीट के लिए वोट बना दिया। ऐसे में बड़ी संख्या में मतदाताओं को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

मतदाताओं ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड न बनना और गलत बनना भी कम मतदान का कारण बनेगा। एक-एक वोट से जीत और हार होती है। वह अपना वोट देकर एक बेहतर प्रत्याशी का चुनाव करना चाहते थे, लेकिन वोट नहीं कर पाने की वजह से उनको काफी निराशा मिली है। बीएलओ से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

विकास कालोनी निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह मतदान करने के लिए सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंचे। जब उन्होंने लिस्ट देखी तो उसमें से उनका नाम गायब मिला। वहीं आर्यनगर की रहने वाली सरिता ने बताया कि उनके दोनों बेटे आदित्य और अरिहंत का इस साल विधानसभा चुनाव में पहला वोट था। वोटर आईडी कार्ड बिल्कुल सही पते पर आया, लेकिन जब वोट डालने पहुंचे तो मतदान केंद्र कुछ और लिखा होने के चलते वोट नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनखल में कृष्णानगर बूथ पर वोटर डालने वाली स्वाति ने बताया कि वोटर आईडी कार्ड और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की वजह से वह वोट नहीं डाल पाई। कई लोग अपना पुराना वोटर आइडी कार्ड लेकर मतदान करने पहुंचे, लेकिन वोट न होने की वजह से निराश लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed