{"_id":"5863fad04f1c1b741aeecdc8","slug":"virat-kohli-and-anushka-made-ritual","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली और अनुष्का ने कराया धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट कोहली और अनुष्का ने कराया धार्मिक अनुष्ठान
अमर उजाला ब्यूरो पथरी (हरिद्वार)।
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार की देर रात गुपचुप तरीके से हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार तहसील के अम्बूवाला गांव के पास अनंत धाम में पूजा अर्चना की और अपने गुरु अनंत महाराज से आशीर्वाद लिया। सुबह तड़के ही दोनों धाम से चले गए।
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी महिला मित्र अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कई दिनों से उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों कई दिनों से टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में ठहरे हैं। मंगलवार देर रात विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हरिद्वार तहसील के गांव अम्बूवाला के पास अनंत धाम में पहुंचे। धाम के परमाध्यक्ष अनंत महाराज ने दोनों का स्वागत किया। इसके बाद अनंत महाराज ने रात को ही पूजा अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। सूत्रों की माने तो दोनों ने अपने करियर के लिए आशीर्वाद मांगा। मालूम हो कि पिछले दो साल पहले भी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अनंत धाम में पहुंची थी। जहां उन्होंने अनुष्ठान कराया था।