{"_id":"6a8838e7a8ebc8d8f402bf27","slug":"villagers-staged-a-protest-over-power-cuts-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-152942-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिजली कटौती होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिजली कटौती होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- अधिकारियों से की बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। नसीरपुर कलां में ग्राम प्रधान पति साजिद अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
क्षेत्र के धनपुरा, घिस्सुपुरा, पदार्था, मुस्तफाबाद, वन गुर्जर बस्ती, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों के लोगों को बिजली कटौती के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा का कहना है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।