फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers did not get water for three days

ग्रामीणों को तीन दिन से नहीं मिल रहा पेयजल

Tue, 02 Aug 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers did not get water for three days
क्षेत्र के रसूलपुर मीठी बेरी पंचायत में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की करीब 4500 की आबादी जल संस्थान की ओर से आपूर्ति होने वाली पेयजल पर ही निर्भर है क्योंकि गांव में हैंडपंप नाममात्र के लगे हुए हैं। अगर कोई है भी तो वह खराब पड़ा हुआ है, जिससे हैंडपंपों से भी पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण कमलेश द्विवेदी, टीका राम, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल, चेतराम और सोहन सिंह आदि का कहना है कि तीन दिनों से जल संस्थान के वाटर बॉक्स में खराबी के कारण पूरे गांव की पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कहा कि अगर जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उधर, जल संस्थान के एसडीओ राजेश चौहान ने बताया कि बरसात के चलते वाटर बॉक्स खराब हो गया है। इसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed