फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Panchayat Chunav: Villagers give vote even 12 villagers death

Panchayat Chunav: मातम के बीच लोकतंत्र के प्रहरी बने मतदता, 12 ग्रामीणों की मौत के बाद भी निभाई जिम्मेदारी

Tue, 27 Sep 2022 08:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 08:57 PM IST
सार

पथरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवनगरी चार गांवों को मिलाकर बनाई गई है। हालांकि इसमें शिवनगर कोई जगह नहीं है। शिवगढ़ के नाम से जरूर एक गांव है।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav: Villagers give vote even 12 villagers death
हरिद्वार पंचायत चुनाव में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब कांड के बाद शिवनगर ग्राम पंचायत क्षेत्र में छाए मातम के बीच ग्रामीण मतदाता लोकतंत्र के प्रहरी बन गए। 12 ग्रामीणों की मौत के बाद भी मतदाताओं ने अपने भविष्य के लिए पंचायत की सरकार बनाने में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इससे पंचायत में मतदान का प्रतिशत भी 80 फीसदी रहा।

विज्ञापन


पथरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवनगरी चार गांवों को मिलाकर बनाई गई है। हालांकि इसमें शिवनगर कोई जगह नहीं है। शिवगढ़ के नाम से जरूर एक गांव है। इसके अलावा फूलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ गांव पंचायत में शामिल किए गए हैं। ग्राम पंचायत में लगभग 3800 मतदाता हैं। पंचायत चुनाव को लेकर शिवनगर ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों में भी पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ था लेकिन नौ सितंबर को पंचायत चुनाव के ग्रामीणों को रिछाने के लिए ही लाई गई जहरीली शराब ने ग्रामीणों को काल का ग्रास बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


जहरीली शराब से लोगों की जीवन लीला समाप्त होने का सिलसिला लगातार कई दिन तक चलने से 12 ग्रामीणों की मौत हो गई। इसमें शिवगढ़ के चार, दुर्गागढ़ का एक, फूलगढ़ के सात लोगों की मौत हुई। इससे गमगीन माहौल में चुनाव प्रचार और मतदान हुआ लेकिन लोकतंत्र की सबसे प्रथम सीढ़ी कहे जाने वाली ग्रामीणों के अलावा मृतकों के परिजनों और उनकी विधवा पत्नियों ने भी पंचायत की सशक्त सरकार बनाने के लिए अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हुए मतदान में आरोपी की पत्नी समेत प्रधान पद के 10 प्रत्याशियों से लेकर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी मतपेटियों में कैद हो गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed