फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vicky becomes the State General Secretary of the Mahasabha.

Haridwar News: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री बने विक्की

Mon, 24 Aug 2026 05:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Vicky becomes the State General Secretary of the Mahasabha.
उत्तरी हरिद्वार चेतन ज्योति आश्रम में किया महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार चेतन ज्योति आश्रम में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने पार्षद हरविंद्र सिंह विक्की को प्रदेश महामंत्री, सतनाम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज महंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अनेजा और वरुण भाटिया को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजसेवा में प्रयासरत व्यक्तियों को संगठन में जोड़कर समाज का विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। कहा कि जिले, हर शहर, हर वार्ड बूथ तक कार्यकारिणी बनाई जाएगी, ताकि एक ऐसा संगठन तैयार हो जो सर्वधर्म सम्मान सर्व समाज के साथ खड़ा होकर सभी के हितों भले के लिए कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत कर समाज के लिए कार्य करने की अपील की। संगठन का नाम रोशन करते हुए जनहित समाजहित के लिए कार्य करते हुए निम्न स्तर से जुड़े हर व्यक्ति की मदद करने का मुख्य लक्ष्य रखा। कहा कि जल्द मांगों के लिए मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर भगवान छाबड़ा, सुरेश आनंद, विनोद जौहर, लक्ष्मण विनायक, अमन तलवार, वेद प्रकाश खुराना, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed