{"_id":"6a60ad0ba6a54bdbda0bf2b5","slug":"vice-chancellors-mobile-hacked-acharya-swindled-of-58000-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151746-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कुलपति का मोबाइल हैक कर आचार्य से 58 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कुलपति का मोबाइल हैक कर आचार्य से 58 हजार की ठगी
Wed, 22 Jul 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने एक आचार्य से 58 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। ठग ने कुलपति बनकर यूपीआई काम न करने का बहाना बनाया और तत्काल रुपये भेजने को कहा। बाद में राजभवन से जानकारी मिलने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम आचार्य निवासी बदरीनाथ धाम, ज्योमिर्मठ हाल गंगा विहार कॉलोनी हरिद्वार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय बताते हुए कहा कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और तत्काल 48 हजार रुपये भेज दें। भरोसा होने पर उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबर पर 48 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद फिर 42 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये कम होने की बात कहने पर 10 हजार रुपये भेजने को कहा, जिस पर उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में कुलपति से संपर्क किया तो पता चला कि वह बैठक में हैं और उन्होंने किसी से रुपये नहीं मांगे हैं। राजभवन से जानकारी मिली कि कुलपति का मोबाइल हैक कर साइबर ठग लोगों से रुपये मांग रहा है तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार की देर रात इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई जांच की जा रही है।