{"_id":"69d3b0c30aa87400c00035e2","slug":"vehicle-theft-gang-busted-four-arrested-10-motorcycles-recovered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147070-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद
Mon, 06 Apr 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली में एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
- नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी करते थे दोपहिया वाहन चोरी
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी हुई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने नशा करने के लिए चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को रानीपुर कोतवाली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर गिरोह का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि चार अप्रैल को उत्तराखंड पुलिस एप से सिडकुल, रानीपुर और अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज की गई थीं। इस संबंध में रानीपुर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर चेकिंग की गई। पांच अप्रैल को टीम ने नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी विपिन निवासी ग्राम पुट्ठा, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, गौरव निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी थाना लक्सर, नितिन निवासी सुरजानगर मुरादाबाद, गौरव निवासी गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर ने कबूल किया कि वे नशे की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखते और राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच देते थे। कुल बरामद 10 मोटरसाइकिलों में रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। गिरोह काफी समय से सक्रिय था।