फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vaishya brothers played Holi in the famous rain of rain

वैश्य बंधु समाज ने बरसाने की फेमस लठ मार होली खेली

Mon, 09 Mar 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vaishya brothers played Holi in the famous rain of rain
वैश्य बन्धु समाज मध्य हरिद्वार की और से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार । - फोटो : HARIDWAR
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार ने एक वैंक्वेट हॉल में फागुन महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि लक्सर विधायक संजय गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल तायल, डॉ. विशाल गर्ग, हितेश अग्रवाल, डॉ सन्नी व अजय मित्तल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राधा कृष्ण नृत्य, मोर नाच, बरसाने की लठ मार होली, फूलों की होली आदि कार्यक्रम हुए। मंच का संचालन हिमांशु गुप्ता ने किया। इस मौके पर कमलेश सिंघल, संस्था के अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सुधीर अग्रवाल ने सपरिवार आए सभी वैश्य परिवारों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डॉ. आदेश गोयल, शिवराज गुप्ता, वरुण अग्रवाल, गौरव गोयल, विनोद बृजवासी, ब्रह्मप्रकाश कर्णवाल, विष्णु गोयल, विमल जैन, महावीर मित्तल, सुनील अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, संजय, आलोक गर्ग, अवनीश जिंदल, अश्विनी मित्तल, विनीत गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, आदित्य बंसल, मोनिका अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, इंदु गुप्ता, मीरा जैन, सुधा गुप्ता, अलका अग्रवाल, नीलू गुप्ता, निधि बंसल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

शिव तांडव के साथ मनाई होली
हरिद्वार। श्री गुरु गोरक्ष व्यापार मंडल अपर रोड पर होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें भगवान शिव का तांडव, भगवान कृष्ण की झांकियों की अलग-अलग प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कहा कि होली रंगों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। श्री गुरु गोरखनाथ के व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल गोस्वामी ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस मौके पर राजेंद्र जैन, सागर सक्सेना, तेज प्रकाश साहू, राहुल शर्मा, विकास तिवारी, तरुण नैयर, गौरव सचदेवा, विकल राठी, धर्मपाल, अमरीश शर्मा, सिंधु बजाज, डॉ. विशाल गर्ग, दिनेश साहू, मोहन दास गोस्वामी, कृष्ण लाल गुलाटी, संजय अग्रवाल, सुशील त्यागी, रजत जैन व अजय रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed