फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand is moving towards progress due to the work of the government in four years.

Haridwar News: चार वर्ष में सरकार के कार्यों से उत्तराखंड प्रगति की ओर अग्रसर

Tue, 03 Mar 2026 04:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand is moving towards progress due to the work of the government in four years.
हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सात मार्च के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक की गई। इसमें अधिक से अधिक से कार्यकर्ताओं को लाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार की ओर से जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने चार वर्ष में अनेक ऐसे कार्य किए हैं। जिनसे उत्तराखंड का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में आया है। उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया। कहा कि गांव-गांव बूथ-बूथ जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करें, ताकि, सभी लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में लाएं।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की जिलाध्यक्ष डाॅ. मधु सिंह, हरिद्वार महापौर किरण जैसल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed