{"_id":"674b58146ce6d17f000d30f9","slug":"urea-fertilizer-reached-cooperative-societies-still-waiting-for-dap-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-125968-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सहकारी समितियों में पहुंची यूरिया खाद, डीएपी के लिए अभी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सहकारी समितियों में पहुंची यूरिया खाद, डीएपी के लिए अभी इंतजार
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया खाद आने से किसानों ने राहत की सांस ली है। सहकारी समितियों में डीएपी व यूरिया खाद नहीं होने से किसान परेशान थे। अभी किसानों को डीएपी खाद के लिए और कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। ये खाद अभी नहीं पहुंच पाई है।
इन दिनों खेतों में खड़ी अगेती गेहूं, सरसों और सब्जियों के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। किसान विनोद, राजपाल, पूरण सिंह, करण सिंह, शकील, इलियास का कहना है कि सहकारी समितियों में यूरिया खाद आने से राहत मिली है। अब किसान समय पर फसलों में खाद डाल सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों की मांग के अनुसार यूरिया खाद मंगाया गया है। सभी सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध करा दिया है। अब किसान सहकारी समितियों से यूरिया खाद खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
-पुष्कर सिंह पोखरिया, जिला सहायक निबंधक