फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Unity in classical singing and Deepali and Geetanjali topped the race

शास्त्रीय गायन में एकता तथा दौड़ में दीपाली व गीताजंलि रही अव्वल

Mon, 09 Mar 2020 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unity in classical singing and Deepali and Geetanjali topped the race
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के 18वें वार्षिकोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं ? - फोटो : HARIDWAR
देव संस्कृति विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव का पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने प्रतिभागियों की खेल भावना को सराहा। प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुलाधिपति डॉ. पंड्या ने कहा कि शारीरिक व बौद्धिक प्रतियोगिताओं के प्रति छात्रों ने उत्साह दिखाया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष खेलों के साथ-साथ बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत एकल गायन में प्रतिभागियों में एकता नैथानी को प्रथम और अर्चना व सुरभि पंत को द्वितीय, एकल प्रज्ञागीत गायन में कुमार रजत को पहला व अनन्या त्रिपाठी को दूसरा स्थान मिला। ढपली वादन में दीक्षा पटेल ने वैष्णवी वर्मा से अव्वल रही। समूह प्रज्ञा गीत में प्रज्ञा ग्रुप को प्रथम और सरगम ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला। एकल भाव नृत्य में प्रेरणा ने बाजी मारी तो वहीं जयश्री को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। समूह नृत्य में अर्चना ग्रुप ने भावना ग्रुप को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसंविवि के खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा वर्ग के चार सौ मीटर दौड़ में दीपाली मौर्या ने प्रथम और प्रेरणा ने द्वितीय, दौ सौ मीटर दौड़ में गीतांजलि को पहला च दीपांशी अवाना को दूसरा, सौ मीटर दौड़ में गीतांजलि ने प्रथम व तानिया ने दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन (डबल) में यशी व गीतांजलि ने पहला और अंजू व स्वीकृति को दूसरा मिला।
पावर लिफ्टिंग में प्रेरणा ने 210 किलो उठाकर बाजी मारी और अर्चना ने 190 किलो उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में प्राची की टीम ने दीपाली की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में दिव्यानी की टीम ने प्रशंसा की टीम को 25-20, 25-21 से हराया। लंबी कूद में रुचि नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेस में रेणुका ने अस्मिता को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम में स्मृति की टीम ने रीता की टीम को हराया। वॉलीबाल में प्रखर त्यागी की टीम ने निखिल की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन (डबल) रोशन व शिवानंद को प्रथम और ऋषभ व प्रखर को दूसरा स्थान मिला। इस दौरान कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, कुलसचिव बलदाऊ देवांगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed