फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Union Minister of State Ajay Bhatt, who reached Shri Chetan

देश में बनेगी पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार: भट्ट

Sat, 27 Apr 2024 04:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Ajay Bhatt, who reached Shri Chetan
श्री चेतन ज्योति आश्रम पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत किया। अजय भट्ट ने ब्रह्मलीन स्वामी बगेश्वरानंद महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ऋषिश्वरानंद महाराज ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं अपितु, भारत में भाजपा नंबर एक पर रहेगी और पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने उत्तराखंड में हुए मतदान पर कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का का वोट प्रतिशत नहीं घटा। भाजपा चार सौ सीटों पर विजयी प्राप्त कर देश को पूर्ण बहुमत की सरकार देगी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को विश्व पटल पर चमका रही है और देश दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है। महंत ऋषिश्वरानंद, महंत शिवम,भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, भाजपा नेता राजीव भट्ट, विनोद मिश्रा, दीपक उप्रेती, राजेश रस्तोगी, पुरुषोत्तम शर्मा, संत रामविशाल, आशु बड़थ्वाल, अश्वनी विश्नोई, सूरज शर्मा, संजीव चौधरी, मोहित नवानी, शिवम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed