फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   UKD leader along with friend committed robbery

कर्ज में डूबे यूकेडी नेता ने दोस्त संग मिलकर की थी लूट

Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
UKD leader along with friend committed robbery
पुलिस ने दयानंद नगरी में डॉक्टर को पत्नी समेत बंधक बनाकर की गई लूट के मामले का खुलासा करने का दावा किया है। लूटी गई दो लाख 93 हजार की नकदी, सोने का हार और कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में यूकेडी के कथित जिला महामंत्री और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 4 दिसंबर को ज्वालापुर स्थित दयानंद नगरी में दो बदमाश आयुर्वेद चिकित्सक राजेंद्र अग्रवाल के घर में घुस गए थे। आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद उनकी पत्नी और उन्हें बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये से अधिक की नकदी और सोने का हार एवं कुंडल लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में दो टीमें बनाई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक कर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को चिह्नित किया। बाइक नंबर के सत्यापन के बाद सोमवार सुबह ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू टीम के संयुक्त अभियान में गांव एक्कड़ से लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के नाम शहजाद और राशिद निवासी अली चौक सुल्तानपुर लक्सर हैं। पूछताछ में पता चला कि शहजाद यूकेडी का जिला महामंत्री है। उसने अपने कर्ज उतारने के लिए साथी राशिद के साथ मिलकर डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल के घर में लूट की योजना बनाई थी। एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और जेवर बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 नवंबर को भी आए थे आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 29 नवंबर को भी लूट करने के इरादे से आए थे लेकिन घर पर डॉक्टर राजेंद्र कुमार अग्रवाल की पत्नी विजया अकेली थी। इस कारण बातचीत करके वो लोग लौट गए। चार दिसंबर को आरोपी दोपहर 12 बजे बजे पेट में जलन की समस्या दिखाने के बहाने घर में घुस गए। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला।
डॉक्टर को पहले से जानता था शहजाद
मुख्य आरोपी शहजाद, डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल को करीब चार साल से जानता था। आरोपी यह भी जानता था कि घर में बुजुर्ग दंपती अकेले ही रहते हैं। चार दिसंबर को सोची समझी साजिश के तहत दोनाें शहजाद की बाइक पर आए। बाइक को उन्होंने शंकर आश्रम के पास खड़ी कर दिया। दोनों पैदल ही डॉक्टर के घर पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही वापस शंकर आश्रम चौक पर आकर बाइक उठाकर वहां से चले गए थे।

पुलिस टीम में यह रहे मौजूद
सीओ ज्वालापुर रेखा यादव, इंस्पेक्टर चंद्र चंद्राकर नैथानी, एसएसआई नितेश शर्मा, रेली चौकी प्रभारी प्रवीण रावत, चौकी बाजार प्रभारी आनन्द मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed