{"_id":"61c9e1a2980146461829a02d","slug":"two-youths-caught-breaking-into-the-shop-haridwar-news-drn399992513","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की दीवार तोड़कर सेंधमारी करते दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की दीवार तोड़कर सेंधमारी करते दो युवक दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान की दीवार तोड़कर सेंधमारी करने घुसे दो चोरों को दुकान स्वामी ने पड़ोसियों और अपने भाई की मदद से दबोच लिया। पकड़े जाने पर चोरों ने दुकान स्वामी को जान से मारने की धमकी दी। चोरों की निशानदेही पर छेनी और हथौड़ा बरामद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़मीरपुर निवासी अमरपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी गांव में परचून एवं हार्डवेयर की दुकान है। 26 दिसंबर की सुबह 6.30 बजे जब अमरपाल सिंह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर एक युवक बैठा हुआ था। अमर पाल सिंह के मुताबिक वह दुकान के अंदर की तरफ भागने लगा। अंदर जाकर देखा तो दीवार टूटी हुई थी। उन्होंने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। इस बीच दबोचे युवक से हाथापाई भी हुई। युवक ने पेट में चाकू मारने की धमकी दी।
अमरपाल सिंह ने शोर मचाया तो उनका भाई विनोद और पड़ोसी सुखवीर आ गए। मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई। भीड़ ने भी दूसरे युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हुसैन बताया। उसने बताया कि उसने अपने साथी आकिल निवासी गढ़मीरपुर के साथ मिलकर दीवार तोड़ी। दोनों दुकान में घुसे और सामान ले जा रहे थे। हुसैन की जेब से गल्ले में रखे कुल 2980 रुपये बरामद हुए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। कोतवाल रानीपुर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।