फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two-year-old girl dies of suspected fever

संदिग्ध बुखार से दो वर्षीय बच्ची की मौत

Fri, 01 Nov 2019 07:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl dies of suspected fever
इब्राहिमपुर में संदिग्ध बुखार से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि लोग आए दिन डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव निवासी भूरा की दो वर्षीय बच्ची आरजू को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। शाम को परिजन उपचार के बाद बच्ची को दवा आदि दिलाकर घर ले आए। बुधवार की देर रात बच्ची की तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई। जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की मौत बुखार से हुई है। वहीं घटना के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई है। बता दें कि क्षेत्र में डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया आदि बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। बड़ों के अलावा बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। बीमारी के चलते क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या घटी है। क्षेत्र में डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया आदि बीमारियों के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बीमारियों से कई लोगों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह भी नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि गांव इब्राहिमपुर, फेरुपुर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, पदार्था, वन गुर्जर बस्ती, बहादरपुर जट, रानीमाजरा, शाहपुर, धारीवाला, टिकौला, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, भुवापुर चमरावल समेत कई गांवों में डेंगू, टाइफाइड व मलेरिया आदि बीमारियां फैल रही हैं। दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देहात के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed