फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two teachers were removed for chatting with former students

Haridwar News: पूर्व छात्राओं से चैटिंग करने पर दो अध्यापकों को हटाया

Fri, 02 Jan 2026 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Two teachers were removed for chatting with former students
हरिद्वार। स्कूल की पूर्व छात्राओं से मोबाइल पर चैटिंग करने पर दो अध्यापकों पर गाज गिर गई है। शहर के एक पब्लिक स्कूल का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस को भी मोबाइल की चैटिंग की कॉॅपी दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के एक पब्लिक स्कूल के अध्यापक की ओर से चार साल पहले स्कूल छोड़ चुकी छात्रा से मोबाइल पर चैटिंग की जा रही थी। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गई। शिकायत को स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शिकायत सच मिलने पर अध्यापक को तत्काल प्रभाव से हटा ही दिया। दूसरे अध्यापक की शिकायत भी इसी तरह पहुंच गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे भी हटाया दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जिस स्कूल की पूर्व छात्रा से शिक्षक की ओर से चैटिंग की जा रही थी, उसकी चैटिंग की कॉपी पुलिस को भी दे दी गई है। यदि पुलिस को कोई कार्रवाई करनी है तो वह चैटिंग के आधार पर कर सके। हालांकि, अध्यापकों के ग्रुप में अश्लील वीडियो प्रसारित करने की बातों से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed