फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two student of Gurukul Ars Noida Ganga Canal washed away

आर्ष गुरुकुल नोएडा के दो छात्र गंगनहर में बहे

Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two student of Gurukul Ars Noida Ganga Canal washed away
दो छात्र बहे - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। आर्ष गुरुकुल नोएडा के दो छात्र गंगनहर में स्नान करते बह गए। जल पुलिस के गोताखोरों ने छात्रों की तलाश में कई घंटे सर्च अभियान चलाया। छात्रों पता नहीं चल सका। दोनों छात्र गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में परीक्षा देने के लिए हरिद्वार आए थे। छात्रों के परिजनों को सूचना कर दी गई है।

विज्ञापन

आर्ष गुरुकुल नोएडा के शिक्षक राजकिशोर शास्त्री 19 छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि में पहुंचे थे। सभी छात्रों की रहने और खाने की व्यवस्था गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग में की गई थी। बृहस्पतिवार को  9.30 से 12.30 बजे तक ( कक्षा नौ से बारह ) की परीक्षा देने के बाद सभी छात्र विद्यालय में लौट गए। विभाग में कुछ देर रुकने के बाद कुछ छात्र शिक्षक राजकिशोर शास्त्री के साथ गुरुकुल कांगड़ी विवि के सामने बने स्वामी श्रद्धानंद घाट पर नहाने के लिए पहुंच गए। हरीश पंवार (15) पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम भारसी जिला शामली घाट पर स्नान के दौरान सुरक्षा रेलिंग को पार कर गहरे पानी में पहुंच गया। हरीश बहने लगा। हरीश को बहते देख छात्र धीरज सिंह (16) भगत सिंह निवासी मंगोलपुरी दिल्ली ने हरीश को बचाने का प्रयास किया। तेज बहाव होने के कारण दोनों छात्र बह गए। छात्रों के गंगनहर में बहने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर जल पुलिस के गोताखोरों ने घाट से लेकर जटवाड़ा पुल तक गंगनहर में छात्रों तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। छात्रों के बहने की सूचना पर भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रण प्रो. एमआर वर्मा सहित शिक्षक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना कनखल पुलिस को दी गई। कनखल थाना अध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि गंगनहर में छात्रों की तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------
शिक्षक पर फुटा लोगों का गुस्सा
आर्ष गुरुकुल नोएडा के शिक्षक राजकिशोर शास्त्री पर लोगों गुस्सा उतारा। लोगों का कहना था कि शिक्षक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए थी। उन्हें छात्रों को स्नान के लिए गंगनहर पर नहीं ले जाना चाहिए थी। छात्रों के गंगा में बहने से गुस्साये कई लोगों शिक्षक राज किशोर को बुरा भला भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
दोस्त को बचाने की कोशिश
दसवीं के छात्र धीरज सिंह ने अपने दोस्त हरीश को बचाने के लिए की पूरी कोशिश लेकिन खुद भी लापता हो गया। जब गंगनहर में नहाते समय हरीश रेलिंग से बाहर पहुंचा और गंगनहर में बहने लगा। यह देखते ही धीरज सिंह बचाव के लिए उसका पीछा करने लगा। धीरज सिंह ने हरीश धक्का मारकर बचाने की कोशिश की। धीरज की कोशिश के बाद भी हरीश गहरे पानी में लापता हो गया। इसके बाद भी धीरज पानी में इधर-उधर हाथ पैर पीटते हुए दोस्त की तलाश करता रहा। लेकिन उसके बाद वह भी तेज बहाव की चपेट में आ गया।

------------
छात्रों को दी गई थी चेतावनी
आर्ष गुरुकुल नोएडा के छात्रों को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग में ठहराते समय ही चेतावनी दे दी गई थी। छात्रों को विभाग में अनुशासन में रहते हुए यहां से बाहर न जाने और संयम रखने की सलाह दी गई थी। छात्रों के रहने से लेकर खानेपीने, सोने आदि की सभी व्यवस्थाएं विभाग में सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से की गई थी। गुरुकुल कांगड़ी विवि के विभाग के प्रधानाध्यापक डॉ. बिजेंद्र शास्त्री ने बताया कि आर्ष गुरुकुल नोएडा के शिक्षक राज किशोर शास्त्री और सभी छात्रों को अनुशासन में रहने और गंगा घाटों पर न जाने की चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed