फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two sides were beaten up after hitting the vehicles

गाड़ियां टकराने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट

Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two sides were beaten up after hitting the vehicles
नवोदय नगर चौक पर मंगलवार रात दो कारें टकरा गईं। इसके बाद कार सवार एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस आरोपी कार सवारों को रात साढ़े 11 बजे एक अपार्टमेंट से पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक सभी पूरी तरह नशे में धुत थे। सभी का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने छह के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। उधर, कार सवार सद्दाम अली निवासी रोशनाबाद ने शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सद्दाम अली टिहरी विस्थापित चौक से होते हुए कार से अपने घर जा रहे थे। अपार्टमेंट में टर्न लेते वक्त एक कार आकर उनकी कार से टकरा गई। इस पर कार सवार चार लोगों ने गाड़ी से उतरते ही गाली गलौज शुरू कर दी। किसी तरह वहां स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और अपार्टमेंट के बाहर सद्दाम की गाड़ी को रोककर मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक अपार्टमेंट से नरेंद्र कुमार पुत्र भोलाराम, अमर कुमार पुत्र सर्वोत्तम, अरुण कुमार पुत्र श्यामलाल सैनी निवासी नवोदय नगर, मुकुल कुमार पुत्र वेद प्रकाश, संदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार और सोनू पुत्र सहदेव का शांति भंग में चालान कर दिया है। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में एक तरफ से शिकायत मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed