फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two people of bike thief gang arrested

Haridwar News: बाइक चोर गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two people of bike thief gang arrested

विज्ञापन
रानीपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से आठ चोरी की बाइकें बरामद हुईं हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



पुलिस के मुताबिक, काफी समय से भेल और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने आ रहे थे। एसएसपी अजय सिंह ने चोरी की वारदात की रोकथाम और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। बुधवार की देर शाम चेकिंग के दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी बिट्टू निवासी जटोला दामोदरपुर थाना देवबंद सहारनपुर और बाल अपचारी ने नशे की लत पूरी करने के लिए हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की थी। दोनों की निशानदेही पर आठ बाइकें बरामद की गई हैं। फरार आरोपी प्रदीप कुमार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed