फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two guys taking selfie between River at haridwar

सेल्फी के लिए खतरे में डाली जान, फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस

Sat, 12 Jan 2019 11:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 12 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two guys taking selfie between River at haridwar
selfie

हरिद्वार में शनिवार को नीलधारा के बीच सेल्फी लेने गए दो युवकों की जान पर बन आई। अचानक जलस्तर बढ़ने से दोनों युवक नीलधारा में फंस गए। जिन्हें श्यामपुर पुलिस और जल पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


प्रणव उपाध्याय पुत्र विनोद उपाध्याय निवासी शिवपुर वाराणसी और अभिनव पुत्र अनिल कुमार निवासी बिजनौर सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए हरिद्वार आए थे। शनिवार को इंटरव्यू देने के बाद देर शाम वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए नीलधारा  के बीच चले गए, लेकिन तभी अनाचक नीलधारा का जलस्तर बढने से दोनों युवक गंगा के बीच में फंस गए। उन्होंने मौके से ही तुरंत सौ नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


आनन-फानन में जल पुलिस और श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राफ्ट बोट के माध्यम से दोनों युवकों तक पहुंचे। इसके बाद उन्हें लाइफ जैकेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। श्यामपुर एसओ राजीव उनियाल ने बताया कि दोनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और भविष्य में इस प्रकार से जान जोखिम में डालकर नदियों में नहीं जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed