फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two groups clash at Bakra Market, four arrested

Haridwar News: बकरा मार्केट पर दो गुटों के बीच मारपीट, चार लोग गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 04:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash at Bakra Market, four arrested
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बकरा मार्केट में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। इस पर रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय चेतक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां झगड़ा कर रहे लोगों को अलग-थलग करते हुए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह माने नहीं और ज्यादा मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुस्तकीम, फैसल, सलमान और साहिल निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। चारों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed