{"_id":"64f235fe7375a23b2a0c22a4","slug":"two-arrested-including-a-teenager-for-stealing-cash-from-a-shop-haridwar-news-c-5-1-drn1065-235878-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुकान के गल्ले से नकदी चोरी में किशोर सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुकान के गल्ले से नकदी चोरी में किशोर सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुकान के गल्ले से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23 हजार 190 रुपये की रकम बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आयुषी सिखौला निवासी पुरानी अनाज मंडी चौक बाजार ने शिकायत दी थी कि उसकी पुरानी अनाज मंडी स्थित गोरक्ष एक्सक्लूसिव के नाम से दुकान है। 30 अगस्त की रात दुकान में घुसकर गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। सीसीटीवी में आरोपी चोरी को अंजाम देते हुए कैद हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम खोजबीन करते हुए कांवड़ सेवा समिति नहर पटरी पार्क से आरोपी राजन उर्फ कलुआ निवासी वाल्मीकि बस्ती बकरा मार्केट के पास ज्वालापुर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।