फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested for stealing goods from workshop

Haridwar News: वर्कशॉप से सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing goods from workshop
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक मैकेनिक की वर्कशॉप से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, खुशनवाज अंसारी निवासी जमालपुर कला थाना कनखल ने शिकायत देकर बताया था कि हरि लोक तिराहा के पास उसकी वर्कशॉप है। 24 दिसंबर की रात दुकान से सामान चोरी हो गया था। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि सोमवार की रात आरोपी मो. चांद और फरीद निवासीगण गायत्री विहार सराय ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। दोनों पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed