फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused arrested for cheating by changing debit card

Haridwar News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating by changing debit card

विज्ञापन
लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रिटायर अवर अभियंता सहित कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। आरोपियों के कब्जे से 29 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड और दो मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



पुलिस के अनुसार, छह अगस्त को ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त अवर अभियंता ओम राठौर निवासी आर्यनगर ने मुकदमा दर्ज कराया था। आर्य नगर चौक के पास एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के दौरान एक व्यक्ति ने उनका कार्ड बदल लिया था और खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए थे। जबकि बीते 14 अगस्त को सचिन कुमार निवासी मोहल्ला पांवधोई का भी कार्ड बदलकर खाते से 20500 की रकम निकाल ली गई थी। इन मामलों के बाद एसएसपी अजय सिंह ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू की। चौक बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत और सीआईयू के हेड कांस्टेबल विवेक यादव ने टीम के साथ शुक्रवार को सब्जी मंडी सराय रोड पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने आए दो आरोपियों को धर लिया। कोतवाली कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पिंटू कुमार निवासी महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास फेरूपुर थाना पथरी और शिवम निवासी ग्राम लाहाक कला थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




12 पुलिसकर्मियों की लगी थी टीम



ठगी के मामले सामने आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर 12 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई थी। जिसमें कोतवाल कुंदन सिंह राणा, एसएसआई संतोष सेमवाल, एसआई सुधांशु कौशिक, एसआई विकास रावत, मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह, आरक्षी संदीप सिंह, सुनील दत्त शर्मा, सीआईयू के हेड कांस्टेबल विवेक यादव, आरक्षी अनिल बिष्ट, अमित गौड़, राजेश बिष्ट, दीपक चौधरी थे।


शनिवार और रविवार को करते थे धोखाधड़ी

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर हैं। शनिवार और रविवार को बैंकों के एटीएम के आसपास खड़े हो जाते थे। इसके बाद ऐसे लोगों को देखते थे जिन्हें एटीएम चलाने की ज्यादा जानकारी न हो। उन्हें मदद का भरोसा दिलाकर पिन कोड पता करने के साथ ही डेबिट कार्ड को बदल लेते थे। यहीं नहीं, आरोपी बैंक की छुट्टी वाले दिन को चुनते थे। ऐसे में अगर शिकायत दर्ज भी कराएं तो बैंक बंद हो और वह पैसे निकाल सके। बताया कि अन्य शहरों में भी घटना को आरोपियों ने अंजाम तो नहीं दिया, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed